मुजफ्फरनगर मकान हादसा: मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
मुजफ्फरनगर मकान हादसा: मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने फुगाना क्षेत्र में एक मकान गिरने से पांच लोगों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सहारनपुर के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने यहां पत्रकारों को बताया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने हबीबपुर गांव का दौरा किया, जहां रविवार रात एक मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान इस्लाम (75), अहद (पांच), रुखसार (11), अलशिफा (सात) और जीशान (दो) के रूप में की गयी है।
उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं आनन्द गोला
गोला

Facebook


