मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Ads

मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 11:01 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 11:01 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान गडला गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सतीश कुमार के रूप में हुई है। पीड़िताओं में से एक की मां की शिकायत के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

भोपा थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कक्षा पांच में पढ़ने वाली उसकी बेटी और कक्षा चार में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

आरोप है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। छात्राएं बाद में घर लौट आईं और उन्होंने अपने परिजनों को आपबीती बताई।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और नियमों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी