UP Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, मची अफरातफरी

Ads

UP Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - December 3, 2025 / 11:18 PM IST,
    Updated On - December 21, 2025 / 11:33 PM IST

मुजफ्फरनगर: UP Road Accident उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर इलाके में बुधवार शाम को तेज रफ्तार एक ट्रक ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे 60 साल की एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जमीला (60) और शिवा (15) के रूप में हुई है।

UP Road Accident शाहपुर थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे ढूंढने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

Bhopal Crime News: एक्सीडेंट की सूचना देकर बना ‘हीरो’, पर CCTV ने बना दिया कातिल, बहन के साथ करता था ये घिनौना काम… सच जानकर पुलिस भी दंग

Bilaspur News: दो दर्जन से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने की चल रही थी तैयारी, अचानक आ धमके हिंदू संगठन के लोग, फिर जो हुआ देखें वीडियो में