Israel Hacked Tehran Traffic Cameras || Image- TechNexion file
तेहरान: शनिवार को इजरायल-अमेरिका की तरफ से किये गये एयर स्ट्राइक न ईरान को सबसे बड़ा जख्म दिया। (Israel Hacked Tehran Traffic Cameras) इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की दर्दनाक मौत हो गई थी। वही इस हमले में गंभीर तौर पर घायल हुई ख़ामेनेई के पत्नी ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया।
ईरानी लीडर ख़ामेनेई की हत्या के लिए इजरायल और अमेरिका ने कई साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। आईडीएफ और सीआईए इस संयुक्त मिशन पर काम कर रहे थे, लेकिन अब इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
दरअसल लंदन स्थित अखबार Financial Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इज़राइल की खुफिया एजेंसियों ने कई वर्षों तक एक गुप्त योजना पर काम किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस योजना के तहत अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान की सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया गया। बताया गया कि तेहरान के ट्रैफिक कैमरों और मोबाइल नेटवर्क को हैक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। (Israel Hacked Tehran Traffic Cameras) रिपोर्ट के अनुसार, हैक किए गए कैमरों की फुटेज को एन्क्रिप्ट कर सर्वरों पर भेजा जाता था, जिससे ठिकानों की जानकारी मिलती थी। इस जानकारी के आधार पर टारगेट अटैक किए गए। हालांकि इन दावों पर ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस बीच, बेंजामिन नेतन्याहू ने Fox News को दिए साक्षात्कार में कहा कि ईरान का शासन अमेरिका के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रुख रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान लंबे समय से अमेरिका विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य के संभावित खतरे को रोकने के लिए जरूरी थी।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इज़राइल के समर्थन में युद्ध छेड़ा है और ईरान से कोई वास्तविक खतरा नहीं था। (Israel Hacked Tehran Traffic Cameras) पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील हैं।
Nearly all the traffic cameras in Tehran had been hacked for years, their images encrypted and transmitted to servers in Tel Aviv and southern Israel, according to two people familiar with the matter. LMAO LOL LOL LOL https://t.co/uYZnvw7rqq
— Realist_Indian (@India_Progress) March 3, 2026
Israel hacked all the traffic cameras in Tehran for years and was able to follow Khamenei’s bodyguards near his compound
Israel was also able to disrupt phone towers near the building, making the phones busy and stopping Khamenei’s detail from receiving warnings.
— FT pic.twitter.com/9hwXgEqh4z
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) March 3, 2026