Kawardha Shiv Temple Vandalism: होली से पहले कवर्धा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! इस शिव मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित, अब ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम

Ads

Kawardha Shiv Temple Vandalism: होली से पहले कवर्धा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश! इस शिव मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित, अब ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम

Kawardha Shiv Temple Vandalism/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • होली से पहले धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश
  • शिव मंदिर और ठाकुर देव मंदिर में की तोड़फोड़
  • घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

कवर्धा: Kawardha Shiv Temple Vandalism:  कवर्धा जिले में होली से पहले धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सेमरकोना गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर और ठाकुर देव मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया।

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद बवाल (Shiv Temple Damage Case)

Kawardha Shiv Temple Vandalism:  घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले इस तरह की घटना से क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

"Kawardha Temple Vandalism" मामला क्या है?

कवर्धा जिले के सेमरकोना गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर और ठाकुर देव मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया है।

Damapur Police Chowki Semarkona Incident" में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

"Chhattisgarh Religious Tension Holi" को लेकर प्रशासन क्या कर रहा है?

होली से पहले माहौल खराब न हो, इसके लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।