Pension Amount Credited News: आ गया खातों में पेंशन का पैसा.. सरकार ने भेजें 2000-2000 रुपये, अब जमकर मनेगी होली..

Ads

Pension Amount Credited News: तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं और कमजोर वर्गों के खातों में 2000 रुपये पेंशन के रूप में जमा किए।

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 12:22 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 12:52 PM IST

Pension Amount Credited News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु सरकार ने पेंशन में 2000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी
  • सीएम स्टालिन ने विकास के लिए नई योजनाओं का ऐलान
  • मछुआरा परिवारों को 8,000 रुपये की सहायता देने का फैसला

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने महिलाओं और कमजोर वर्गों के लाभार्थियों के खातों में 2,000 रुपये की विशेष सहायता राशि जमा कर दी है। (Pension Amount Credited News) यह राशि मार्च महीने की पेंशन के साथ दी गई है।

“विकास में कोई नहीं छूटेगा पीछे” : सीएम स्टालिन

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘कलाइग्नार मगलीर उरिमाई थिट्टम’ योजना के तहत दी जा रही सहायता को अब बुजुर्गों, विधवाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और दिव्यांगजनों तक भी बढ़ाया गया है। सरकार के अनुसार, 29.29 लाख बुजुर्ग और विधवा लाभार्थियों को 3,200 रुपये, 5.92 लाख दिव्यांगजनों को 3,500 रुपये और 2.58 लाख देखभालकर्ता सहायता पाने वाले परिवारों को 4,000 रुपये दिए गए हैं।

स्टालिन ने कहा कि समाज के हाशिये पर रहने वाले लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। (Pension Amount Credited News) उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के विकास में किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।

मछुआरा परिवारों को 8,000 रुपये देने का ऐलान

इसके अलावा, सरकार ने अप्रैल से जून तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के दौरान 1,62,900 मछुआरा परिवारों को प्रति परिवार 8,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, नीलगिरि जिले के 14,870 चाय किसानों को सहकारी चाय कारखानों के माध्यम से खरीदी गई हरी चाय पर 2 रुपये प्रति किलो की दर से कुल 8.53 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

ये घोषणाएं राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले की गई हैं। (Pension Amount Credited News) चुनाव में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-

Q1. तमिलनाडु सरकार ने पेंशन में कितनी राशि बढ़ाई है?

उत्तर: तमिलनाडु सरकार ने पेंशन के साथ 2000 रुपये की विशेष सहायता राशि दी है।

Q2. ये राशि किसे दी जा रही है?

उत्तर: ये राशि महिलाओं, बुजुर्गों, विधवाओं, ट्रांसजेंडरों और दिव्यांगजनों को दी जा रही है।

Q3. मछुआरों को कितनी सहायता दी जाएगी?

उत्तर: मछुआरा परिवारों को अप्रैल से जून तक 8,000 रुपये की सहायता मिलेगी।