मुजफ्फरनगर में रेलिंग से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर में रेलिंग से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर में रेलिंग से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: July 20, 2026 / 01:35 pm IST
Published Date: July 20, 2026 1:35 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार की रात हुआ। जिले में गंगा नहर रोड पर जंधेड़ी कट के पास रेलिंग से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मारे गए युवकों की पहचान राहुल (28) और दीपक कुमार (36) के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्‍होंने कहा कि यह हादसा तब हुआ जब पीड़ित मोटरसाइकिल से दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में