मुजफ्फरपुर दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली
मुजफ्फरपुर दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली
मुजफ्फरपुर, 26 मार्च (भाषा) मुजफ्फरपुर जिला दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बम की धमकी जिला न्यायाधीश के फोन पर मिली थी।’’
उन्होंने बताया कि परिसर की सघन तलाशी के लिए बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (बीडीडीएस), श्वान दस्ता तथा कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया।
एएसपी ने कहा, “अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।”
एक अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ धमकी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रहा है और पुलिस विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।
अधिकारी ने कहा कि इसी तरह की धमकी जनवरी में मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों की दीवानी अदालतों को भी मिली थी।
भाषा कैलाश
गोला
गोला

Facebook


