बलिया में नवविवाहिता मृत मिली, पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में नवविवाहिता मृत मिली, पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में नवविवाहिता मृत मिली, पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Modified Date: May 4, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:05 pm IST

बलिया (उप्र), चार मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 23 वर्षीय एक महिला के मृत पाए जाने के बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, डोली (23) का शव रविवार को कठही गांव स्थित उसके ससुराल में एक कमरे में छत के हुक से बंधी साड़ी के फंदे से लटका मिला। करीब पांच महीने पहले डोली की शादी हुई थी।

महिला के परिजनों का आरोप है कि डोली की पहले हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया।

रुद्रपुर गांव निवासी एवं डोली के दादा लालजी यादव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें डोली का पति सत्येन्द्र यादव, सास सुशीला देवी, ससुर सुग्रीव यादव, देवर पिंटू यादव और पप्पू यादव, ननद रिंकू यादव तथा दो अन्य शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 (महिला के साथ क्रूरता) और धारा 80(2) (दहेज हत्या) के साथ-साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 (दहेज मांगना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, डोली की शादी 29 नवंबर 2025 को हुई थी और यादव परिवार को दहेज में सात लाख रुपये व 20 ग्राम सोने के आभूषण दिए गए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा डोली को प्रताड़ित किया जाता था।

भाषा सं जफर

मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में