अमेठी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

अमेठी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

अमेठी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
Modified Date: July 29, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: July 29, 2026 1:02 pm IST

अमेठी (उप्र), 29 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जायस कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर मुखेतिया गांव में रहने वाली रीतू (22) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। रीतू का दो महीने वाले विवाह हुआ था।

उन्होंने बताया कि रीतू की शादी आठ मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिव बहादुर के बेटे शैलेंद्र कुमार से हुई थी। शैलेंद्र मुंबई में नौकरी करता है।

पुलिस सूत्रों ने शिव बहादुर के हवाले से बताया कि रीतू ने मंगलवार रात खाना बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।

बहादुर के मुताबिक, बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो रीतू फंदे से लटकी हुई थी।

जायस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में