Moradabad Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में NIA डिप्टी एसपी की हुई मौत, गर्लफ्रेंड का गंभीर हालत में इलाज जारी, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
Moradabad Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई।
Moradabad Road Accident News/Image Credit: Social Media
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में NIA डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की हुई मौत।
- सड़क हादसे में डिप्टी एसपी की महिला मित्र गंभीर रूप से हुई घायल।
Moradabad Road Accident News: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस सड़क हादसे में उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, ईशान मेहरा दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में तैनात थे और देर रात बाइक से दिल्ली से बाजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ईशान मेहरा की मौत हो गई। (Moradabad Road Accident News) हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
Moradabad Road Accident News: इस भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पंजाब के मोहाली निवासी ईशान मेहरा दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे। वीकेंड की छुट्टियों के चलते वह शनिवार रात अपनी एक महिला मित्र के साथ बाजपुर में रहने वाले अपने परिचित से मिलने जा रहे थे। (Moradabad Road Accident News) इसी दौरान देवापुर गांव के निकट उनकी बाइक आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कंटेनर चालक ने अचानक रफ्तार कम कर दी या बिना संकेत दिए ब्रेक लगाया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Monkey Snatches Money Bag: दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गया बंदर, फिर किया ऐसा कारनामा लोगों की लग गई लॉटरी, आप भी देखें वीडियो
- Karnataka New Ministers News: मुख्यमंत्री का सुलझा मसला तो शुरू हुई मिनिस्टरशिप की किचकिच.. दिल्ली के नेताओं के पास भी नहीं संभावित मंत्रियो की लिस्ट..
- West Bengal New Minister Oath Ceremony: इस दिन होगा शुभेंदु सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार, एक साथ इतने मंत्री लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ, नबान्न में आयोजित होगा कार्यक्रम

Facebook


