चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 135 मतदान अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा

चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 135 मतदान अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा

चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 135 मतदान अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा
Modified Date: April 28, 2024 / 10:30 pm IST
Published Date: April 28, 2024 10:30 pm IST

आगरा, 28 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित चुनाव संबंधी प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे 135 मतदान अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

प्रभारी मतदान कार्मिक व सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि शनिवार को आगरा कॉलेज विधि संकाय केंद्र में 73 और सेंट जौंस केंद्र पर 62 मतदान अधिकारी गैरहाजिर रहे।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं ।

सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

भाषा सं. नोमान प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में