बलिया जिले के एक सरकारी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य किया गया

बलिया जिले के एक सरकारी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य किया गया

बलिया जिले के एक सरकारी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य किया गया
Modified Date: June 8, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:28 pm IST

बलिया (उप्र), आठ जून (भाषा) बलिया जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथित रूप से अश्लील नृत्य किया गया जिसके बाद अवैध रूप से यह कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस नृत्य का वीडियो सोमवार को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हुआ जिसमें ‘सीयर शिक्षा ब्लॉक’ के तारणपुर गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के मैदान में नर्तकी अश्लील नृत्य करते हुए दिख रही है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि स्कूल 20 मई से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद है तथा प्रधानाचार्य रमेश प्रसाद फिलहाल जनगणना कार्यों में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि तारणपुर के राम बच्चू भारती की बेटी की 29 मई 2026 को शादी हुई थी।

सिंह ने बताया कि राम बच्चू भारती ने अवैध रूप से स्कूल परिसर में बारात रुकने की व्यवस्था की थी तथा गीत और नृत्य प्रस्तुत करने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था।

सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे और प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से सोमवार को एक औपचारिक शिकायत दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

उभांव के थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में