कुशीनगर (उप्र), छह मई (भाषा) कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस और सामने से आ रहे एक ट्रक की जोरदार टक्कर में एक मुसाफिर की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे तमकुही से गोरखपुर जा रहे यात्रियों से भरी एक बस पटहेरिया स्थित डाइवर्जन के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों में से एक 30 वर्षीय सतीश शर्मा की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
भाषा सं. सलीम मनीषा
मनीषा