वाहन परीक्षण बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 780 करोड़ रुपये आवंटित: मंत्री

Ads

वाहन परीक्षण बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 780 करोड़ रुपये आवंटित: मंत्री

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय ने भारत में सभी परीक्षण एजेंसियों के बुनियादी ढांचे उन्नयन के लिए 780 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

कुमारस्वामी मानेसर स्थित ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी’ (आईसीएटी) में आयोजित ‘आईसीएटी20 – उत्कृष्टता के 20 वर्ष’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह कार्यक्रम भारत में वाहन परीक्षण, प्रमाणन, शोध और औद्योगिक विकास में आईसीएटी के दो दशक के योगदान को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया गया था।

मंत्री ने कहा कि भारत का वाहन क्षेत्र तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर है। इलेक्ट्रिक वाहन, वैकल्पिक ईंधन और स्मार्ट परिवहन इस उद्योग को नया आकार दे रही हैं।

कुमारस्वामी ने परीक्षण अवसंरचना में सरकार के व्यापक निवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि मंत्रालय ने सभी परीक्षण एजेंसियों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 780 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

भाषा यासिर योगेश

योगेश