UP Road Accident News एक ही ट्रक की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की हुई मौत, एक नाबालिग भी है शामिल, जानें कैसे हुए हादसे

Ads

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में अलग-अलग हादसों में एक किशोर समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 10:24 PM IST

UP Road Accident News| Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ट्रक ने अलग-अलग हादसों में तीन लोगों को मारी टक्कर।
  • इन सड़क हादसों में एक नाबालिग समेत तीन लोगों की हुई मौत।
  • पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

UP Road Accident News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही ट्रक की चपेट में आने से अलग-अलग हादसों में एक किशोर समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज-पडरौना मार्ग पर अब्दुल चक के सामने मोतीलाल (45) मोटरसाइकिल से दोपहर बाद पडरौना जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने मोतीलाल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे हादसे में हुई नाबालिग की मौत

पुलिस के मुताबिक, इस सड़क हादसे के बाद चालक अपना ट्रक लेकर भाग रहा था, तभी उसने लगभग पांच सौ मीटर बाद साइकिल से जा रहे चंद्रेश (17) को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में चंद्रेश घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर चंद्रेश को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां पर उसकी मौत हो गई। (UP Road Accident News)

कैसे हुआ तीसरा हादसा

UP Road Accident News: पुलिस के मुताबिक, इन दो हादसों के बाद भी ट्रक चालक ने फरार होने के दौरान लक्ष्मीगंज के पास गोबरी चौराहे पर मोटरसाइकिल से जा रहे सुभाष पांडेय (35) को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में सुभाष की मौके पर मौत हो गई। लगातार तीन हादसों के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने चालक को हिरासत मे ले लिया। रामकोला थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-