ऑडी इंडिया ने छत्रपति संभाजीनगर संयंत्र में क्यू3 मॉडल का स्थानीय उत्पादन शुरू किया

Ads

ऑडी इंडिया ने छत्रपति संभाजीनगर संयंत्र में क्यू3 मॉडल का स्थानीय उत्पादन शुरू किया

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:27 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 25 सितंबर (भाषा) जर्मनी की वाहन विनिर्माता ऑडी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के शेंद्रा संयंत्र में अपने क्यू3 मॉडल का स्थानीय उत्पादन शुरू किया।

लक्जरी कार कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई ऑडी क्यू3 को भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

क्यू3 मॉडल में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और ऑडी का क्वात्रो ऑल-व्हील ड्राइव दिया गया है। इस मॉडल में अपनी श्रेणी के कुछ विशेष फीचर और तकनीक भी दी गई हैं।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीयूष अरोड़ा ने कहा कि नई ऑडी क्यू3 का उत्पादन छत्रपति संभाजीनगर संयंत्र में कंपनी की विनिर्माण क्षमता को दर्शाता है।

ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि क्यू3 मॉडल ऑडी ब्रांड के लिए महत्वपूर्ण रहा है और नई पीढ़ी के मॉडल में डिजाइन, प्रौद्योगिकी और प्रदर्शन से जुड़े बदलाव किए गए हैं।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम