सड़क हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 15, 2022 5:40 pm IST

मथुरा (उप्र), 15 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे इस घटना में एक भाई की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है। पुलिस ने बताया कि इटावा जिले के जसवंतनगर थाने के डुड्डा गांव निवासी दोनों भाई दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे और रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर देर रात बाइक से दिल्ली लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार टाउनशिप तिराहे के फ्लाईओवर पर उतरते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे रामजीत (23) और रंजीत (24) घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजीत को मृत घोषित कर दिया और रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में