अमेठी में खड़ी पिकअप वैन से मोटरसाइकिल टकराई, एक व्यक्ति की मौत

Ads

अमेठी में खड़ी पिकअप वैन से मोटरसाइकिल टकराई, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 10:25 AM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 10:25 AM IST

अमेठी (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) अमेठी जिले में एक खड़ी पिकअप वैन से मोटरसाइकिल के टकरा जाने के कारण 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात रानीगंज कस्बे के पास की है जब भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गांव ठकुराइन का पुरवा निवासी चंदे प्रजापति अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।

थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि प्रजापति की मोटरसाइकिल एक खड़ी पिकअप गाड़ी से टकरा गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव खारी

खारी