आगरा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा पकड़ा गया

Ads

आगरा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - April 19, 2022 / 08:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

आगरा, 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात 12.50 बजे रूटीन जांच के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया है, तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया ।

फतेहाबाद के पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने इस बारे में बताया कि सोमवार देर रात रूटीन जांच के दौरान बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुये जवाबी गोली चलायी जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान राहुल के रूप में की गयी है और उसे जिला बदर किया जा चुक है ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक अन्य बदमाश बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया ।

सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

भाषा सं रंजन

रंजन