मुजफ्फरनगर में मांसाहारी ढाबे पर तोड़फोड़, हिंदू रक्षा दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में मांसाहारी ढाबे पर तोड़फोड़, हिंदू रक्षा दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में मांसाहारी ढाबे पर तोड़फोड़, हिंदू रक्षा दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
Modified Date: June 9, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: June 9, 2026 1:08 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक मांसाहारी ढाबे में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू रक्षा दल की युवा शाखा के जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा सहित 20 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ढाबा मालिक आजाद की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सोमवार को दो दर्जन से अधिक लोग ढाबे में घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि आरोपियों ने ढाबे का फ्लेक्स बोर्ड हटाकर उसे आग के हवाले कर दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गयी। साथ ही ढाबा मालिक को भविष्य में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांसाहारी ढाबा न चलाने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में