बलिया में मोटरसाइकिल सड़क पर फिसलकर खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

बलिया में मोटरसाइकिल सड़क पर फिसलकर खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

बलिया में मोटरसाइकिल सड़क पर फिसलकर खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
Modified Date: August 7, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: August 7, 2026 10:32 am IST

बलिया (उप्र), सात अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बारिश के बीच एक मोटरसाइकिल के सड़क पर फिसल कर खाई में गिर जाने से उस पर सवार एक युवक और उसके ममेरे भाई की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रितेश पासवान (35) और उसका ममेरा भाई रूपेश पासवान (21) दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर में एक रिश्तेदार राहुल रंजन पासवान से मिलने के बाद बृहस्पतिवार की रात मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के सामने बीएसटी बांध पर बरसात के मौसम के कारण मोटरसाइकिल सड़क पर फिसल कर खाई में गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि राहुल रंजन पासवान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में