UP Crime News/ Image Source : FILE
UP Crime News: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक घर के सौदे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की उनके ही घर के अंदर उनके तीन नाबालिग बच्चों के सामने चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नाला इलाके में उस समय हुई, जब आरोपियों ने घर में घुसकर राजा और उसकी पत्नी फरहा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय दंपति के सात और पांच साल के बच्चों वहीं मौजूद थे। (UP Crime News) पुलिस ने बताया कि बच्चे मदद के लिए चीखते रहे लेकिन हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह हत्या घर खरीदने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि राजा ने फहीम नाम के व्यक्ति से दो लाख 24 हजार रुपये में एक कमरा खरीदा था, जिसमें से दो लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था।
UP Crime News: पुलिस के मुताबिक, फहीम ने बाद में रजिस्ट्री करवाने के लिए बाकी बचे 24 हजार रुपए के बजाय 40 हजार रुपए की मांग की, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना धन के लेन-देन को लेकर हुई प्रतीत होती है। उन्होंने बताया, “आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई।” (UP Crime News) पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी अनस (25) को मंगलवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने अफगानपुर चौकी के पास बन रहे रिंग रोड पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और उसे रुकने को कहा लेकिन उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (UP Crime News) उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फहीम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-