PM Modi Varanasi Visit: इस दिन अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे पीएम मोदी, करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, विशाल महिला सम्मेलन का होगा आयोजन

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।

PM Modi Varanasi Visit: इस दिन अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे पीएम मोदी, करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, विशाल महिला सम्मेलन का होगा आयोजन

PM Modi Varanasi Visit/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 22, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: April 22, 2026 10:19 pm IST

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। वाराणसी, मोदी का संसदीय क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पार्टी की जिला और (PM Modi Varanasi Visit) शहर इकाइयों ने प्रस्तावित महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ-स्तर पर जनसंपर्क अभियान की योजना बनायी है।

वाराणसी को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी

दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अप्रैल की दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वह ‘बनारस लोकोमोटिव वर्क्स’ में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद मोदी 29 अप्रैल की सुबह ‘सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बतन स्टडीज’ के रिनपोछे सांगपा अस्पताल व (PM Modi Varanasi Visit) मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और बाद में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई रवाना हो जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देगा यह सम्मेलन

PM Modi Varanasi Visit: दिलीप पटेल ने महिलाओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह सम्मेलन पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं की भीड़ जुटाने के लिये जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (PM Modi Varanasi Visit) पटेल ने बताया कि मंडल स्तर पर बैठकें पूरी हो चुकी हैं और अब महिला मोर्चा की टीमें बूथ स्तर पर घर-घर जाकर महिलाओं को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.