बिना हेलमेट के जा रहे लोगों ने पुलिस के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

बिना हेलमेट के जा रहे लोगों ने पुलिस के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

बिना हेलमेट के जा रहे लोगों ने पुलिस के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 27, 2022 9:39 pm IST

लखनऊ, 27 अक्टूबर (भाषा) मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के यात्रा करने पर रोके जाने पर चार लोगों ने एक पुलिस हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त राहुल राज ने बताया, ‘‘पारा थाने के हेड कांस्टेबल श्रीकांत ने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल से जा रहे चार लोगों को रोका।’’

उन्होंने बताया, ‘उन लोगों ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की। इस घटना के संबंध में पारा थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।’

भाषा जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में