बलिया में नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया में नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया (उप्र), पांच अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी कक्षा 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा 28 सितंबर शाम घर से किसी काम के लिए निकली थी तभी उसके गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार राजभर (21) ने उसे अगवा कर लिया।
नगरा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार राजभर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में दो अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को दो अक्टूबर को ही थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को किशोरी का मेडिकल जांच के बाद बलिया जिले की एक अदालत में बयान दर्ज कराया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को थाना क्षेत्र के घोघरा पुल के समीप से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


