Sex racket in massage parlour : मसाज पार्लर में चल रहा था गंदा काम, नौ महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार
Sex racket in massage parlour : मसाज पार्लर पर पुलिस का छापा : नौ महिलाओं समेत 16 गिरफ्तार

sidhi Sex Racket Exposed , image source: ibc24 file
मेरठ (उप्र): Sex racket in massage parlour मेरठ जिले के सिविल लाइंस इलाके में रविवार को पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर कथित रूप से देह व्यापार में लिप्त नौ महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) आयु विक्रम सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में स्थानीय निवासियों ने एक मसाज पार्लर में देह व्यापार होने की शिकायत की।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आज अचानक छापा मारा जिस दौरान नौ महिलाएं और सात पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। सिंह के मुताबिक, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। अधिकारी के अनुसार, पकड़े गये पुरुषों और महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पार्लर की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
read more: सुधा मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक के ‘अच्छे भारतीय मूल्यों’ की प्रशंसा की
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Police raid massage parlour: 16 arrested, including 9 women
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm