Farman-Monalisa Wedding: फरमान और मोनालिसा की शादी को लेकर नया मोड़! परिजनों ने वायरल गर्ल को बताया नाबालिग, पति पर FIR दर्ज करने की मांग

New twist in Farman and Monalisa's marriage

Farman-Monalisa Wedding: फरमान और मोनालिसा की शादी को लेकर नया मोड़! परिजनों ने वायरल गर्ल को बताया नाबालिग, पति पर FIR दर्ज करने की मांग
Modified Date: March 17, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: March 17, 2026 8:54 pm IST

खरगोन: Farman-Monalisa Wedding: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा और फरमान का शादी का मसला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मोनालिसा के परिजनों ने मंडलेश्वर SDOP को लिखित शिकायत सौंपकर फरमान खान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि फरमान खान ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कर ली। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मोनालिसा फिलहाल केरल में है, जिसे सुरक्षित वापस लाने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है। परिवार ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से लड़की के नाबालिग होने का हवाला देते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की गई है।

कौन हैं फरमान खान?

Farman-Monalisa Wedding:  फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं और कई खबरों के अनुसार वे अभिनेता और मॉडल हैं। शादी के बाद प्रेस से बात करते हुए मोनालिसा ने बताया था कि उन्होंने फरमान को छह महीने तक डेट किया था। वे सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने और बाद में उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। मोनालिसा ने प्रेस को बताया था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और उनका प्यार ‘लव जिहाद’ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है। फरमान ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने मोनालिसा को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपल ने मोनालिसा का जन्म प्रमाण पत्र भी दिखाया, जिसमें उनका जन्म वर्ष 2008 दर्ज है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।