पुलिस ने कारोबारी को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया: एक गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने कारोबारी को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया: एक गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने कारोबारी को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया: एक गिरफ्तार, दो फरार
Modified Date: March 24, 2024 / 12:58 am IST
Published Date: March 24, 2024 12:58 am IST

आगरा (उप्र), 23 मार्च (भाषा) आगरा में पुलिस ने जौनपुर के एक व्यापारी को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया और इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि दो आरोपी फरार है।

डीसीपी (शहर) सूरज राय ने बताया कि 21 मार्च को व्यापारी रामआसरे के भांजे की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई लेकिन फिरौती मांगने की जानकारी होने पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला कि रामआसरे को गुरावली गांव के बीहड़ में बंधक बना कर रखा गया है, इस पर उसने रामआसरे को मुक्त कराया और मौके से आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।

उनके अनुसार पप्पू के दो साथी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पप्पू के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और कारतूस बरामद किया है।

भाषा सं

दिलीप राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में