Cow Beating Viral Video: गौवंश के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, देखकर कांप उठेगा दिल

Ads

Cow Beating Viral Video: गौवंश के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, देखकर कांप उठेगा दिल

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 01:49 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 01:59 PM IST

Cow Beating Viral Video: गौवंश के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, देखकर कांप उठेगा दिल /image: X

HIGHLIGHTS
  • प्रतापगढ़ के सराय स्वामी गांव का बताया जा रहा गौवंश के साथ कथित क्रूरता का वीडियो वायरल
  • वीडियो में पत्थरों, लात और डंडों से हमला किए जाने का दावा
  • सोशल मीडिया पर प्रतापगढ़ पुलिस से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़। Cow Beating Viral Video: देश में गौवंश को माता का दर्जा दिया गया है, गोवंश के साथ क्रूरता के कई मामले सामने आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सराय स्वामी गांव में देखने को मिला। वीडियो (Uttar Pradesh Viral Video) में एक लाचार गौवंश के साथ पत्थरों से मारने, लातें मारने और डंडे बरसाने जैसी क्रूरता दिखाई दे रही है, जो बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है। गौवंश के साथ इस बर्बरता का वीडियो (Animal Cruelty Case) तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Pratapgarh Cow Cruelty Video)

Cow Beating Viral Video वहीं, इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @patel_himanshu1 नाम के आईडी से शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है कि- यदि वीडियो की घटना और स्थान की पुष्टि होती है, तो यह अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। @pratapgarhpol से अनुरोध है कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा घायल गौवंश को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए।

वायरल वीडियो को लेकर फिलहाल आधिकारिक स्तर पर घटना की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।

IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

गौवंश के साथ क्रूरता का कथित वीडियो कहां का बताया जा रहा है?

वायरल वीडियो को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सराय स्वामी गांव का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखाई देने का दावा किया गया है?

वीडियो में एक गौवंश के साथ कथित तौर पर पत्थरों, लातों और डंडों से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो किस सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया?

वीडियो को X पर @patel_himanshu1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया बताया गया है।

क्या पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार मामले की घटना, स्थान और वीडियो की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। पुलिस की कार्रवाई या जांच से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद स्पष्ट होगी।