लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

लखनऊ के बैकुंठ धाम में आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार
Modified Date: May 14, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: May 14, 2026 10:23 am IST

लखनऊ, 14 मई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे राजधानी लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया जाएगा।

प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव जी के प्रिय पुत्र और हम सभी के प्यारे श्री प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल (बृहस्पतिवार) सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, ”दुख की इस घड़ी में आपकी गरिमामयी उपस्थिति का विनम्र अनुरोध है।”

अपर्णा ने ‘प्रतीक यादव की प्यारी याद में अंतिम विदाई’ के निमंत्रण पत्र की तस्वीर भी साझा की।

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को बुधवार सुबह तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक की मां साधना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। भाषा सलीम वैभव

वैभव


लेखक के बारे में