FIR Against Fake Lawyers: यहां फर्जी डिग्री वाले वकीलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई.. महज 3 दिनों में 39 FIR दर्ज, अभी 105 अधिवक्ताओं की खुलेगी फ़ाइल

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रयागराज में फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत में पंजीकरण कराने वाले अधिवक्ताओं पर कार्रवाई तेज हो गई है।

FIR Against Fake Lawyers: यहां फर्जी डिग्री वाले वकीलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई.. महज 3 दिनों में 39 FIR दर्ज, अभी 105 अधिवक्ताओं की खुलेगी फ़ाइल

FIR Against Fake Lawyers in Uttar Pradesh || Image- Live Law File

Modified Date: August 11, 2026 / 11:37 pm IST
Published Date: August 11, 2026 11:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन दिनों में 39 FIR दर्ज
  • 105 अधिवक्ताओं पर होगी कार्रवाई
  • फर्जी LLB डिग्री की जांच तेज

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रयागराज में फर्जी और जाली शैक्षणिक डिग्री के आधार पर वकालत में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। तीन दिनों के भीतर सिविल लाइंस थाने में 39 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। (FIR Against Fake Lawyers in Uttar Pradesh) यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को 105 ऐसे अधिवक्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुई है, जिनकी कानून और शैक्षणिक डिग्रियां सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई थीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सत्यापन में LLB डिग्री संदिग्ध पाई गई

शुक्रवार को चायल, कौशांबी निवासी अमर सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक उन्होंने वर्ष 1989 में रोल नंबर 8046 के साथ पंजीकरण कराया था। सत्यापन के दौरान उनकी LLB डिग्री संदिग्ध पाई गई, जिसे जांच के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय भेजा गया था। विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री को फर्जी बताए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया।

105 मामलों की सूची पुलिस के पास

पुलिस के अनुसार, 105 लोगों के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की जाएगी। इनमें फर्जी LLB, स्नातक और हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर पंजीकरण कराने के आरोप शामिल हैं। (FIR Against Fake Lawyers in Uttar Pradesh) बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में इन 105 मामलों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्रत्येक मामले की अलग-अलग जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी। सत्यापन के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम पर कथित तौर पर फर्जी या छेड़छाड़ किए गए प्रमाणपत्र भी सामने आए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown