UPPSC Engineering Service Exam Result 2024 : जल्द जारी होगा अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम, हाईकोर्ट में लगी याचिकाओं के निपटने में जुटा आयोग

UPPSC Engineering Service Exam 2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 42 अभ्यर्थियों की याचिका के बाद आयोग ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विशेष अपील दाखिल की है। आयोग का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट जारी करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।

UPPSC Engineering Service Exam Result 2024 : जल्द जारी होगा अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम, हाईकोर्ट में लगी याचिकाओं के निपटने में जुटा आयोग

UPPSC Engineering Service Exam Result 2024 / Image Source : FILE

Modified Date: August 20, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: August 20, 2026 11:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 42 अभ्यर्थियों की याचिका के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा
  • UPPSC ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ विशेष अपील दाखिल की
  • कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी

प्रयागराज :UPPSC Engineering Service Exam Result 2024  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (सामान्य/विशेष चयन) (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत है और इसे लेकर विधिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने के प्रयास

आयोग अभ्यर्थियों की चिंताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर 42 अभ्यर्थियों की तरफ से दायर याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए निर्णय के विरुद्ध विशेष अपील दाखिल की है।

क्या है पूरा मामला ?

आयोग का कहना है कि अपील का त्वरित निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले में प्रभावी पैरवी के लिए आयोग द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नामित किया गया है। UPPSC Engineering Service Exam Result 2024   यह मामला 13 अगस्त 2026 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दैनिक कार्यसूची में शीर्ष 10 मुकदमों में सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई टल गई थी। आयोग का कहना है कि न्यायालय से मामला निस्तारित होते ही परिणाम घोषित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.