प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे
Modified Date: April 7, 2024 / 10:17 pm IST
Published Date: April 7, 2024 10:17 pm IST

लखनऊ, सात अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल यानी मंगलवार को पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविन्द नारायण शुक्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में भाजपा उम्मीदवार एवं उप्र सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार पार्टी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत में नौ अप्रैल को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

भाषा आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में