फतेहपुर सीकरी में मुहर्रम के जुलूस में फलस्तीन समर्थक नारे लागए, सात गिरफ्तार

Ads

फतेहपुर सीकरी में मुहर्रम के जुलूस में फलस्तीन समर्थक नारे लागए, सात गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 18, 2024 / 07:37 PM IST,
    Updated On - July 18, 2024 / 07:37 PM IST

आगरा, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के मिश्रित आबादी वाले कस्बे फतेहपुर सीकरी में मुहर्रम के जुलूस के दौरान फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करने पर पुलिस ने बुधवार देररात सात युवकों को गिरफ्तार किया।

देर रात नारेबाजी का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित किये जाने के बाद हडक़ंप मच गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीसीपी ग्रामीण पश्चिम सोनम कुमार के अनुसार, मुहर्रम के जुलूस के दौरान बुधवार शाम फतेहपुर सीकरी में माहौल बिगाडऩे की कोशिश की गई। देर शाम कस्बे के मुख्य बाजार से मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि बुलंद दरवाजा के पास स्थित बस्ती के युवक ताजिये लेकर तेहरा गेट के करबला की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य बाजार पहुंचते ही कुछ युवक एक स्थान पर रुककर फलस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

नारेबाजी का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल 1.15 मिनट के इस वीडियो में युवक एक घर के सामने खड़े होकर जोर-जोर से नारे लगाते दिख रहे हैं।

इसके बाद देर रात मुकदमा दर्ज करके सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य युवकों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भाषा सं. संतोष

संतोष