खेत और ट्यूबवेल में प्रवेश करने वाले दलित को मारे जाएंगे 50 जूते, मुनादी कराने वाले गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई

वीडियो में ढोल पीटते हुए एक व्‍यक्ति यह कहते सुना गया कि अगर कोई दलित उनके खेत और ट्यूबवेल के परिसर में प्रवेश करेगा, तो उसे 50 जूतों से पीटा जाएगा और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।

खेत और ट्यूबवेल में प्रवेश करने वाले दलित को मारे जाएंगे 50 जूते, मुनादी कराने वाले गैंगस्टर पर बड़ी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 3, 2022 9:12 pm IST

dalits want to kill 50 shoes: मुजफ्फरनगर , 3 जुलाई। मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने चरथावल थाना क्षेत्र के पावती गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राजवीर त्यागी की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत जब्त कर ली है।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने रविवार को यह जानकारी दी। राजपाल त्यागी मई महीने में तब सुर्खियों में आया जब पावती गांव में उसकी ओर से एक व्‍यक्ति का मुनादी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था।

read more:  कभी पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करके इस अभिनेत्री ने बटोरी थी सुर्खियां, अब शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी को लेकर कही ये बात

dalits want to kill 50 shoes: वीडियो में ढोल पीटते हुए एक व्‍यक्ति यह कहते सुना गया कि अगर कोई दलित उनके खेत और ट्यूबवेल के परिसर में प्रवेश करेगा, तो उसे 50 जूतों से पीटा जाएगा और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।

त्यागी ने दलितों द्वारा खेत की फसल काटने से इंकार करने पर प्रतिक्रिया स्वरूप यह मुनादी कराई थी।

एसएसपी ने बताया कि इस आरोप में 10 मई को राजवीर त्यागी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

read more: कौशांबी में दफनाये गये शव पर हिंदू परिवार का दावा, डीएनए परीक्षण के लिए कब्र से निकाला गया शव

यादव ने बताया कि गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत राजवीर त्यागी की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। राजवीर त्यागी के खिलाफ पहले भी कई अन्य मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि राजवीर त्यागी कुख्यात गैंगस्टर विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी का पिता है, जिसकी वर्ष 2015 में अदालत में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com