Mivi One 5G Launch Date: चीनी मोबाइल ब्रांड्स की नींद उड़ाने आया ये देसी कंपनी! Snapdragon वाला फोन की कीमत इतनी कम कि खरीदने को टूट पड़ेगा बाजार

Ads

Mivi One 5G Launch Date: Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा। कंपनी का दावा है कि अपने प्राइस सेगमेंट में यह इकलौता स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। इससे बजट यूजर्स को कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस वाला 5G फोन मिलने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 02:18 PM IST

(Mivi One 5G Launch Date/ Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • 24 सितंबर को होगा लॉन्च
  • Snapdragon चिपसेट का दम
  • 5G कनेक्टिविटी के साथ एंट्री

नई दिल्ली: Mivi One 5G Launch Date: भारतीय कंज्यूमर टेक ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। कंपनी अपना पहला 5G फोन Mivi One 5G नाम से लॉन्च (Mivi One 5G Launch Date) करने वाली है। इसकी लॉन्चिंग 24 सितंबर को होगी। कंपनी ने फोन को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक नजर आ रहा है। फोन के पीछे फ्लैट पैनल के साथ ऊपर की तरफ वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, जिसका लुक कुछ हद तक नए iPhone मॉडल जैसा दिखाई देता है।

Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस

Mivi One 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका Snapdragon प्रोसेसर (Mivi One 5G Processor) बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस कीमत वाले सेगमेंट में Snapdragon चिप वाला यह खास फोन होगा। हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट का सटीक नाम नहीं बताया है। गीकबेंच की कुछ लिस्टिंग में SM4450 मॉडल नंबर दिखाई दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन Android 16 पर चल सकता है। इसके अलावा फोन में 4GB, 6GB और 8GB RAM के विकल्प मिलने की उम्मीद है।

Flipkart पर होगी बिक्री

Mivi भारत में पिछले करीब 10 वर्षों से ऑडियो प्रोडक्ट्स, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेच रही है। अब कंपनी स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। Mivi One 5G की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने फोन को लेकर वहां एक अलग पेज भी तैयार किया है। जिसमें इसके डिजाइन और कुछ जानकारियां दिखाई गई हैं। हालांकि फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होने की उम्मीद है।

15 हजार से कम हो सकती है कीमत

Mivi ने अभी One 5G की आधिकारिक कीमत नहीं बताई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स (Mivi One 5G Launch Date) में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे 15,000 रुपये से कम वाले बजट सेगमेंट में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो Mivi One 5G की सीधी टक्कर पहले से मौजूद Redmi, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स के बजट फोन से हो सकती है। Snapdragon प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी के साथ कम कीमत इसे बजट ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बना सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Mivi One 5G कब लॉन्च होगा?

यह स्मार्टफोन 24 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।

Mivi One 5G में कौन-सा प्रोसेसर मिल सकता है?

इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलने की संभावना है।

फोन में कितनी RAM मिल सकती है?

4GB, 6GB और 8GB RAM के विकल्प आने की उम्मीद है।

Mivi One 5G की कीमत कितनी होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।