Raebareli Road Accident: एक झटके में खत्म हो गया सबकुछ! पलभर में मच गई अफरा-तफरी, सड़क पर खौफनाक मंजर देख उड़े पुलिस के होश

Raebareli Road Accident: एक झटके में खत्म हो गया सबकुछ! पलभर में मच गई अफरा-तफरी, सड़क पर खौफनाक मंजर देख उड़े पुलिस के होश

Raebareli Road Accident: एक झटके में खत्म हो गया सबकुछ! पलभर में मच गई अफरा-तफरी, सड़क पर खौफनाक मंजर देख उड़े पुलिस के होश

Raebareli Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: May 27, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: May 27, 2026 2:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
  • 3 महिलाओं की मौत
  • 5 लोग घायल

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। (Raebareli Road Accident) यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। (UP Road Accident News)

UP Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार, घटना रसूलपुर गांव के पास हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग नोएडा से जौनपुर आ रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्‍सप्रेसवे पर कार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। (Ganga Expressway Accident) जिससे एक किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। कार सवार पांच अन्‍य लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। मृतकों के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सलवन ने अस्‍पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्‍कॉर्पियो का अगला हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।