SBI Recruitment 2026: SBI में 7 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, आखिर कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, क्या आपकी योग्यता फिट बैठती है या नहीं? जानें यहां
SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
(SBI Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- State Bank of India ने 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली
- आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून
नई दिल्ली: SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जून तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने युवाओं को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। क्योंकि आखिरी तारीख निकलने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा।
कौन कर सकता है अप्लाई? (Educational Qualification)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। खास बात यह है कि किसी भी स्ट्रीम जैसे आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या अन्य विषयों से पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SBI की यह भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों के लिए निकाली गई है। जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
स्थानीय भाषा ज्ञान जरूरी (Knowledge of Local Language)
SBI ने भर्ती में एक खास शर्त भी रखी है। बैंक के अनुसार जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा पास करेंगे। उन्हें उस राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी जहां से उन्होंने आवेदन किया है। उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए। अगर कोई अभ्यर्थी भाषा परीक्षा में सफल नहीं होता है तो उसे अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इस नियम को ध्यान से समझ लेना चाहिए।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क (Age Limit and Application Fee)
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये फीस जमा करनी होगी। जबकि एससी, एसटी और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए कुल एक घंटे का समय मिलेगा। इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। बैंक ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apollo Micro Systems Share Price: बाजार खुलते ही डिफेंस स्टॉक ने मचाया तहलका! बिना रूके भागा यह शेयर, छू लिया नया ऑल-टाइम हाई और रिटर्न देख निवेशक रह गए हैरान!
- Kiren Rijiju On Owaisi: मंत्री किरेन रिजिजू ने ओवैसी को बताया बड़ा मुस्लिम नेता, कांग्रेस को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर आगबबूला हो जाएंगे कांग्रेसी, जानिए क्या कहा?
- Marathi cinema at Cannes 2026 : इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर दिखा महाराष्ट्रियन संस्कृति का जलवा! पारंपरिक लुक में पहुंचे दिग्गज कलाकार, देखें खास तस्वीर

Facebook


