Rajim Road Accident: छत्तीसगढ़ में रेत से भरी हाइवा बनी काल, तीन युवकों की तड़प-तड़पकर मौत, जानिए कैसे एक झटके में चली गई तीन दोस्तों की जान
Rajim Road Accident: छत्तीसगढ़ में रेत से भरी हाइवा बनी काल, तीन युवकों की तड़प-तड़पकर मौत, जानिए कैसे एक झटके में चली गई तीन दोस्तों की जान
Rajim Road Accident/Image: AI Generated
- अभनपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई
- बाइक पहले सड़क पर आए मवेशी से टकराई, फिर पीछे से आई हाइवा ने युवकों को कुचल दिया
- पुलिस ने हादसे में शामिल रेत से भरी हाइवा वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Rajim Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, यहां आए दिन अलग-अलग क्षेत्रों में रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गंवा रहें हैं। इस बीच अभनपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार के पास हुआ, जहां रेत से भरी एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।
कैसे चली गई तीन दोस्तों की जान
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पहले सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गए। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रेत से भरी हाइवा ने उन्हें रौंद (Rajim Road Accident) दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नायकबांधा, हसदा और उरला निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल हाइवा वाहन को जप्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें
- Amroha Road Accident: हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रेन छूटी… और सीधे मौत के जाल में जा फंसे युवक, सड़क हादसे में इतने लोगों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप गए लोग
- WhatsApp Web Down: व्हाट्सऐप वेब हुआ क्रैश! लॉगिन करते ही हैरानी में पड़ गए यूजर्स, खुल रहा ये पेज, जानिए कैसे ठीक करें?
- Raipur Gold Theft: राजधानी के ज्वेलरी शॉप में हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते गायब हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें
- CM Sai Targeted Bhupesh Baghel: ‘झूठ बोलने में कांग्रेस ने की है PHD’… भूपेश बघेल पर भड़के सीएम साय, केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर कही थी ऐसी बात
- Indian Officer Dead In Bangladesh: इस देश में संदिग्ध हालत में मिला भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का शव, बॉडी को देख पुलिस भी रह गई हैरान, अधिकारियों ने दिया चौंकाने वाला बयान

Facebook


