Vivo T5 Lite 5G Launch Date: अब चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म! Vivo ला रहा है 6500mAh वाला दमदार 5G फोन, जानिए कब होगा लॉन्च
Vivo T5 Lite 5G Launch Date: Vivo T5 Lite 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। साथ ही फोन की बैटरी क्षमता और कलर ऑप्शन की भी जानकारी साझा की है। यह नया 5G स्मार्टफोन दमदार बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ आएगा।
(Vivo T5 Lite 5G Launch Date/ Image Credit: Flipkart)
- 6500mAh की दमदार बैटरी
- 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 16 जुलाई को होगी लॉन्चिंग
नई दिल्ली: Vivo T5 Lite 5G Launch Date in India: वीवो ने अपनी T सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च तारीख को कन्फर्म कर दिया है। यह नया 5G स्मार्टफोन 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
बड़ी बैटरी और दो कलर ऑप्शन में आएगा
Vivo T5 Lite 5G को लेकर कंपनी ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो लंबे समय तक बैकअप देने में मदद करेगी। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन हल्के नीले और काले रंग के दो विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। फोन के पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
Vivo T5 Lite 5G में मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Lite 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन की स्क्रीन 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन को पानी और धूल से बचाव के लिए IP65 रेटिंग और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।
कंपनी इस फोन में कई एआई फीचर्स भी दे सकती है। इसमें AI Caption, AI Creation, AI Transcript Assist, AI Documents और Private Space जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। स्मार्टफोन में वीवो का नया OriginOS 6 कस्टम इंटरफेस मिलने की संभावना है जो यूजर्स को बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव देगा।
The wait ends soon, and the Turbo experience begins.
Meet the vivo T5 Lite 44W on 16th July 2026.#vivoT5Lite #GetSetTurbo pic.twitter.com/KLFKwqehej— vivo India (@Vivo_India) July 10, 2026
कितना अलग होगा नया मॉडल?
बता दें कि पिछले मॉडल Vivo T4 Lite 5G को जून 2025 में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया था। अब Vivo T5 Lite 5G को बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bonus Share News: बोनस शेयर का धमाका! Ex-Bonus के दिन लगाई 20% की छलांग, 1 फ्री शेयर की खबर से निवेशकों की बल्ले-बल्ले
- Indore Railway Station Accident Video: जल्दबाजी ने छीन ली जिंदगी!.. ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर और फिर.. प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
- Former MLA Rajendra Bharti Court Case : पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका! सजा के खिलाफ दायर याचिका पर आया बड़ा फैसला

Facebook


