बलात्कार के दोषी ने जेल में गुप्तांग काटा

बलात्कार के दोषी ने जेल में गुप्तांग काटा

बलात्कार के दोषी ने जेल में गुप्तांग काटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: August 31, 2022 12:41 am IST

इटावा, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल में बलात्कार के जुर्म में बंद 28 वर्षीय कैदी ने मंगलवार को कथित रूप से अपना गुप्तांग को काट लिया। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेल अधीक्षक राम धनी सिंह ने बताया कि 2019 में हुई बलात्कार की घटना के लिए 10 साल कैद की सजा काट रहे अनिल कुमार उर्फ अन्नू (28) ने मंगलवार को ब्लेड से अपने गुप्तांग को काट लिया ।

उन्होंने बताया कि कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैदी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का रहने वाला है।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में