कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में सगे भाई-बहन की मौत
कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में सगे भाई-बहन की मौत : Real brother and sister died in car and motorcycle collision
Four people died in Jashpur auto accident
जौनपुर । जौनपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबेली गांव के नजदीक सोमवार को एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सगे भाई बहन की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक देहात शैलेन्द्र सिंह के अनुसार डंडारी गांव निवासी दिनेश गौतम के पुत्र शिवम गौतम (20) और पुत्री शिवानी गौतम (18) सोमवार की दोपहर कुछ सामान खरीदने सिंगरामऊ बाजार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों भाई-बहन पल्सर मोटरसाइकिल से जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे,सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े : Old Pension Scheme : भूपेश सरकार ने संवारा सरकारी कर्मचारियों का भविष्य, पुरानी पेंशन योजना लागू करके दी बड़ी सौगात
सिंह ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दोनो भाई बहन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कार व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़े : IFA 2023: ईशा गुप्ता के हॉटनेस से इंटरनेट पर मचा बवाल, आउटफिट लुक देख बेकाबू हुए फैंस

Facebook


