Ring Stuck on Private Parts. Image Source- IBC24
फिरोजाबादः Ring Stuck on Private Parts: 21वीं सदी के इस युग में दुनिया चांद और अंतरिक्ष पर घर बनाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर भारत के अंदरुनी गांवों में अंधविश्वास अभी भी हावी है। गांवों में तांत्रिकों का जाल सा बिछा हुआ है। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 वर्षीय वृद्ध ने अंधविश्वास के चक्कर में अपने प्राइवेट पार्ट पर लोहे का छल्ला चढ़ा लिया। जिससे यूरिन का प्रवाह रुक गया। परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की सर्जरी कर उसकी जान बचाई जा सकी।
Ring Stuck on Private Parts: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला छोटी छपैटी मोहल्ले का है। यहां का रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध को अंधविश्वास के चक्कर में खतरनाक कृत्य कर लिया। स्टेशनरी की दुकान चलाने वाला वृद्ध कुछ समय से खुद को दुर्भाग्यशाली मान रहे थे। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वह एक तांत्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक ने उन्हें यह कहकर बहकाया कि यदि वह अपने प्राइवेट पार्ट पर लोहे का छल्ला पहन लें, तो उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। अंधविश्वास में आकर बुजुर्ग ने यह यह उपाय कर लिया। अपने प्राइवेट पार्ट में छल्ला पहन लिया। कुछ समय बाद उन्हें तकलीफ होने लगी। बाथरूम तक नहीं कर पा रहे थे। वह दर्द से चिल्लाने लगे।
रविवार दोपहर करीब 3 बजे परिजन वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. आरपी सिंह और उनकी टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। कई सावधानीपूर्वक प्रयासों के बाद, मेडिकल टीम लोहे के छल्ले को सफलतापूर्वक निकालने में कामयाब रही।