Ram Mandir Donation Theft Case/Image Credit: IBC24.in
अयोध्या : Ram Mandir Daan Ghotala : अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले का मामला सामने आया है। मंदिर के चढ़ावे में करीब 5 से 7 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोपों ने अब बड़ा तूल पकड़ लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एक 3 सदस्यीय SIT कमेटी का गठन किया है।
Ayodhya Latest News इस कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए खुद श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने सरकार से अनुरोध किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार द्वारा गठित इस उच्च स्तरीय कमेटी में प्रशासनिक और वित्तीय क्षेत्र के अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें विजय विश्वास पंत (IAS अधिकारी), किरण एस (IPS अधिकारी), नील रतन (विशेष सचिव, वित्त विभाग) शामिल है। सरकार ने इस 3 सदस्यीय कमेटी को पूरे मामले की गहराई से जांच करने और जल्द से जल्द अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आपकों बता दें की कल इस मामले में अयोध्या पुलिस ने मंदिर के एक कर्मचारी के घर पर छापेमारी कर 10 से 12 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने का दावा किया है। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई रुदौली क्षेत्र के मीनापुर ठाकुरन फगौली गांव स्थित मंदिर कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर पर की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान चम्पत राय भी मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का दावा है कि मंदिर प्रशासन में नौकरी मिलने के बाद कर्मचारी की माली हालत में तेजी से सुधार हुआ है। सूत्रों का यह भी कहना है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है। वहीं चढ़ावे की गिनती का काम देखने वाले दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है।