अमेठी में रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

अमेठी में रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

अमेठी में रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार यात्री गंभीर रूप से घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 21, 2022 10:49 am IST

अमेठी (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बेचू गढ़ के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गयी, जिससे बस में सवार नौ यात्री घायल हो गये, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की रात करीब पौने 12 बजे की है। हादसा उस समय हुआ जब शाहगंज डिपो की रोडवेज बस सुलतानपुर से लखनऊ जा रही थी तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ प्रदीप तिवारी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी घायल नौ यात्रियों को यहां सीएचसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनमें से चार यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उन्‍होंने बताया कि मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा सं आनन्द पारुल सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में