साली के प्यार में पागल हुआ डॉक्टर जीजा, Valentine Day के दिन कर दी पत्नी की हत्या
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर फारुख आलम का अपनी साली से अवैध संबंध था और वह शादी करना चाह रहा था। जब इस बात का पता पत्नी को लगा तो उसने विरोध शुरू कर दिया।
sali ke pyar me pagal huaa jija
sali ke pyar me pagal huaa jija
बरेली। एक डॉक्टर के घर हुई डकैती का ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ जिसने लोगों को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि आखिर कोई इंसान किस हद तक जा सकता है। एक डकैती और हत्याकांड के मामले में महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद डॉक्टर पति ने ही की थी। डॉक्टर ने अपनी साली से शादी का विरोध करने पर अपनी पत्नी की जान लेकर घटना को डकैती की शक्ल दे दी थी।
डॉक्टर शख्स ने डकैती की रूप देने के लिए सारे घर से जेवर गायब करने के साथ सामान फैला दिया था। यही नहीं खुद पर हमला दिखाने के लिए उसने ब्लेड से अपने आपको कई जगह काट लिया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया था। 14 फरवरी को हुई इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है।
read more: राजधानी की 123 वक्फ संपत्तियों को कब्जे में लेगी केंद्र सरकार, वक्फ बोर्ड ने किया विरोध
Doctor brother-in-law fell in love with sister-in-law
बता दें कि यह पूरा बरेली के थाना बिथरी पदारथपुर गांव का है, जहां 13 फरवरी की रात डॉक्टर ने रात में मरीज बनकर आए दो डकैतों के ऊपर न केवल अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था, बल्कि अपने ऊपर चाकू से हमले का भी आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह किया था। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी डॉक्टर फारुख आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर फारुख आलम का अपनी साली से अवैध संबंध था और वह शादी करना चाह रहा था। जब इस बात का पता पत्नी को लगा तो उसने विरोध शुरू कर दिया।
साली ने कहा था- बहन जिंदा नहीं होती तो कर लेती शादी
आरोपी डॉक्टर के अनुसार उसकी साली ने उससे कहा था कि अगर बहन जिंदा नहीं होती तो वह शादी कर लेती, इसी को आधार बनाकर उसने अपनी पत्नी नसरीन को कहा कि तुम कितना प्यार उससे करती हो? क्या तुम यह दुपट्टा मुंह में डाल सकती हो? फिर क्या था पत्नी ने मुंह में कपड़ा ठूंस लिया। इसी दौरान पति फारूख ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Facebook



