बरेली में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

बरेली में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

बरेली में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 31, 2022 10:18 am IST

बरेली (उप्र), 31 मई (भाषा) बरेली ज़िले के फतेहगंज थाना इलाक़े में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। बरेली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि फतेहगंज पश्चिम थाना इलाके में दिल्ली से आ रही एक एंबुलेंस सड़क पार करते हुए एक डीसीएम ( छोटा ट्रक) से टकरा गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंच कर जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक को नींद आ गई, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर शोक जताया है।

भाषा आनन्द मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में