सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: August 5, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: August 5, 2026 7:29 pm IST

बागपत, पांच अगस्त (भाषा) विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और खाप निकायों के नेताओं ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पहली पुण्यतिथि पर उनके गांव हिसावडा में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

किसान सम्मान दिवस के तौर पर आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा मलिक के पैतृक आवास पर हवन के साथ शुरू हुई, जिसके बाद लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस आयोजन में शामिल होना था, लेकिन अंतिम समय में उनका आगमन टल गया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह मेरठ कॉलेज के दिनों से मलिक को जानते थे। उन्होंने मलिक को ऐसा नेता बताया, जिन्होंने चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीतिक यात्रा शुरू की और लगातार किसानों की आवाज उठाई।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मलिक ने हमेशा किसानों, युवाओं और लोकतंत्र के पक्ष में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मलिक की ओर से उठाए गए मुद्दों को आगे बढ़ाना जारी रखेगी।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष सुनील चौधरी, किसान मजदूर संगठन के प्रमुख ठाकुर पूरन सिंह, भारतीय किसान यूनियन (चाडुनी) के अध्यक्ष गुरनाम चाडुनी और भाकियू युवा के अध्यक्ष गौरत टिकैत ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में