शामली में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शामली में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शामली में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 23, 2022 12:57 pm IST

मुजफ्फरनगर, 23 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के नाला गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांधला पुलिस थाने के प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि मंगलवार की शाम को हुई इस हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने दोनों समूहों के कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, हरबूर और आशीष नामक दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। झगड़ा बढ़ गया तथा इसने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ लाठियों और पत्थरों का इस्तेमाल किया।

कपिल ने बताया कि इस घटना के बाद गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में